ब्रह्मकुमारी आश्रम से शिव शोभायात्रा निकाली गई:श्रद्धालुओं ने किया स्वागत,शिवरात्रि पर नगर में भक्तिमय माहौल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 14, 2026

बुलंदशहर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा शिव शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा शक्ति नगर स्थित आश्रम से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों, जिनमें काला आम, अंसारी रोड, चौक बाजार, बूरा बाजार, डिप्टी गंज और डीएम रोड शामिल हैं, से गुजरी। शोभायात्रा के दौरान नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया।शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती और भारत माता की झांकियां शामिल थीं, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के साथ निकली इस यात्रा ने नगरवासियों को आध्यात्मिक संदेश दिया। श्रद्धालु 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यह शोभायात्रा आश्रम प्रभारी दीपा दीदी और ललित के निर्देशन में आयोजित की गई थी। इसमें ब्रह्मकुमारी परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मनीष, गजेंद्र तेवतिया, रेनू, कमलेश, विमलेश, काजल, तनु, अजय, अशोक सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
डीएम के पास 15 दिन में करें अपील:मतदाता सूची से नाम कटने पर अपील का मिलेगा मौका,10 अप्रैल को सूची होगी जारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर में समाज की एकजुटता पर जोर:परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासंघ की बैठक,समाजसेवी हिमांशु सम्मानित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर के डबकौरा गांव में हुई घटना:पिता की तरह बेटे की भी पोखर में डूबकर मौत,मां की डांट से आहत होकर किशोर ने दी जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026