राजघाट में दो दिवसीय कांवड़ मेला शुरू:मथुरा से आए श्रद्धालु गंगाजल लेकर शिवालयों को रवाना,अलीगढ़...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 13, 2026

बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में दो दिवसीय कांवड़ मेले का शुभारंभ हो गया है। इस मेले में अलीगढ़, मथुरा, वृंदावन और राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। कांवड़ियों के पहुंचने से राजघाट से अलीगढ़ कल्याण मार्ग 'भोले' के जयकारों से गूंज उठा है। राजघाट गंगा घाट पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है, जहां शिवभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। सैकड़ों कांवड़ियों ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपनी-अपनी कांवड़ में गंगाजल भरा और विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान किया। राजघाट क्षेत्र अब श्रद्धा के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो गया है। मेले के लिए कांवड़ मार्ग पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इनमें साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता प्रबंधन और यातायात नियंत्रण शामिल हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए गंगा घाट पर बैरिकेडिंग भी की गई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026