बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर पुतला दहन कर किया प्रदर्शन:शिक्षक संघ ने जयंत चौधरी के बयान पर जताई नाराजगी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 12, 2026
बुलंदशहर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद जयंत चौधरी के शिक्षक भर्ती और टेट परीक्षा संबंधी बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने काला आम चौराहे पर सांसद का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ। संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षक संगठनों से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया था कि किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। इसके बावजूद, सांसद द्वारा संसद में दिया गया बयान शिक्षकों के लिए भ्रमित करने वाला और अत्यंत निराशाजनक है। शर्मा ने आगे कहा कि देश में लगभग 20 लाख ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने नियमानुसार निर्धारित योग्यता प्राप्त कर शिक्षक का पद ग्रहण किया है। अब उन्हें 20-25 वर्षों की सेवा के बाद दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। संघ ने सवाल उठाया कि 50-55 वर्ष की आयु के शिक्षकों को फिर से परीक्षा में बैठने के लिए बाध्य करना उनके सम्मान और सेवा भावना के साथ अन्याय है। शिक्षक नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बावजूद, सरकार की ओर से इस प्रकार का उत्तर आना यह दर्शाता है कि शिक्षकों के हितों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में जिलामंत्री बाबू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, संयुक्त मंत्री नरेंद्र नागर और जिला मीडिया प्रभारी तेजप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026