बुलंदशहर: गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की बदमाश से हुई मुठभेड़,गोली लगने से घायल हुआ शातिर....TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 07, 2025

बुलंदशहर: गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की बदमाश से हुई मुठभेड़,गोली लगने से घायल हुआ शातिर....TV Newsकल तक

गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की बदमाश से मुठभेड़ हुई है। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकना की रूप में हुई है, जो बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का निवासी है।

बदमाश के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस एक बाइक और चोरी किया गया एससीएम बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, चिकना के द्वारा सिकंदराबाद क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में एक गाड़ी से एससीएम को चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था। वह कई साल से लगातार बिना डरे वारदातों को अंजाम दे रहा था।

वह बुलंदशहर की सीमा में चोरी करने घुसा था, जो उसपर भारी पड़ गया। उसका फकाना नहर के पास पुलिस से सामना हो गया। मुठभेड़ में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published on June 07, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक