बुलंदशहर में बाइक सवार युवक की मौत:तीन अन्य घायल,दो बाइकों की टक्कर में हुआ हादसा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 12, 2026
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव किसौला के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार मनीराम (40) की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चांदपुर पूठी निवासी मनीराम अपनी बाइक पर सवार होकर स्याना मार्ग से अपने गांव जा रहे थे। गांव किसौला के समीप सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीराम और दूसरी बाइक पर सवार तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नगर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने मनीराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का उपचार जारी है। सीओ रामकरन ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026