बुलंदशहर में नहर की सिल्ट से कांवड़ मार्ग बाधित:विभाग ने टेंडर जारी होने की बात कही,जिला पंचायत सदस्य ने लिखा पत्र...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 10, 2026

बुलंदशहर के ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र के नरसेना और भड़काऊ गांवों में नहर की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट सड़क पर जमा है। यह सिल्ट शिवभक्तों के लिए बाधा बन रही है, खासकर आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान। दो महीने पहले निकाली गई यह सिल्ट ग्रामीणों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य राफे खान ने इस समस्या को लेकर प्रशासन को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि यह रास्ता कांवड़ यात्रा का मुख्य मार्ग है, जिसका उपयोग स्याना की ओर से आने वाले शिवभक्त करते हैं। वाहनों के गुजरने पर उड़ने वाली सिल्ट कांवड़ियों के लिए सांस लेना मुश्किल कर सकती है। इसके अलावा, सिल्ट के कारण कई छोटे हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन नहर विभाग ने इसे हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सिल्ट की इस गंभीर समस्या को देखते हुए नरसेना थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने भी उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है। ग्रामीणों रमेश, आकाश, विवेक, ललित, सौरभ और देवेंद्र ने चेतावनी दी है कि यदि कांवड़ यात्रा से पहले सिल्ट नहीं हटाई गई, तो उन्हें आवागमन पूरी तरह से बंद करना पड़ेगा। इस संबंध में नहर विभाग के एसडीओ अनुज कुमार ने जानकारी दी है कि सिल्ट हटाने का टेंडर हो चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सिल्ट हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026