कॉलोनी में की गाली-गलौज:होमगार्ड का नशे में हंगामा,पत्नी ने फेंके पत्थर,लोगों ने पुलिस में की शिकायत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 08, 2026
बुलंदशहर की कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार रात एक होमगार्ड ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि नशे की हालत में होमगार्ड ने कॉलोनी में गाली-गलौच शुरू कर दी, जिसके बाद उसकी पत्नी ने छत से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार रात आरोपी होमगार्ड शराब पीकर शोर-शराबा और गाली-गलौच कर रहा था। जब आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान उसकी पत्नी छत पर चढ़ गई और नीचे खड़े लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगी, जिससे कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में गाली-गलौच और छत से ईंट-पत्थर फेंकते हुए साफ देखा जा सकता है। इस घटना के बाद कॉलोनीवासियों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय निवासियों ने कोतवाली देहात पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कई बार समझाने के बावजूद उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है कि आरोपी आए दिन शराब के नशे में कॉलोनी में हंगामा करता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026