सिकंदराबाद में पशुपालकों को नोटिस जारी:नालियों में गोबर बहाने पर होगी कानूनी कार्रवाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 05, 2026
सिकंदराबाद में नगर पालिका ने नालियों में गोबर बहाने वाले पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पालिका ने नगर के सभी पशुपालकों को नोटिस जारी कर नालियों में गोबर न बहाने की हिदायत दी है। नोटिस का जवाब न देने पर कोर्ट से नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। नगरवासी लंबे समय से पशुपालकों द्वारा नालियों में गोबर बहाकर गंदगी फैलाने की शिकायत कर रहे थे। उनका आरोप है कि पशुपालक समर्सिबल पंप चलाकर पशुओं का गोबर और खराब चारा नालियों में बहा देते हैं।इससे नालियां चोक हो जाती हैं, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। नालियों से गंदगी सड़कों पर फैल जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है अधिशासी अधिकारी (ईओ) शिवराज ने बताया कि नगरवासियों की शिकायतों के आधार पर सभी पशुपालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस का जवाब न मिलने पर कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। इसमें पशुओं की जब्ती या डेयरी सील करने जैसी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026