बुलंदशहर में पूर्व बसपा विधायक के भतीजे की हत्या:धारदार हथियार से वार किया,पहले लाठी-डंडों से पीटा,फिर सीने पर चढ़ाई गाड़ी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 05, 2026
बुलंदशहर में जमीनी विवाद में पूर्व बसपा विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे की हत्या कर दी गई। वह अपने भाई के साथ जमीन की पैमाइश पर गए थे। तभी दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। उन्होंने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब दोनों बेसुध होकर गिर गए, तो धारदार हथियार से कई वार किए। इसके बाद दोनों के सीने पर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंची। दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई सूफियान (43) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अकरम (45) का इलाज चल रहा है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्यासपुर गांव की है।
*पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, स्कॉर्पियो जब्त*
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया- दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। पूरा विवाद नीमखेड़ा स्थित डॉ. मुमताज के करीब 24 बीघा बाग से जुड़ा है।
*वकील के साथ पैमाइश कराने पहुंचे थे*
डॉ. मुमताज इस बाग को बेचने की तैयारी में थे, जिसके लिए सूफियान और अकरम उनसे बातचीत कर रहे थे। रविवार शाम करीब 7:15 बजे नमाज के बाद सूफियान और अकरम अपने वकील कादिर के साथ बाग की पैमाइश करने पहुंचे थे, ताकि रोड साइड के फ्रंट को नापा जा सके। जब दोनों भाई बाग की पैमाइश कर रहे थे, तभी एक स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति वहां पहुंचा और उनसे पूछताछ करने लगा। देखते ही देखते बातचीत बहस में बदल गई। वहां अन्य लोग भी आ गए। हमलावरों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। सूफियान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं अकरम खतरे से बाहर है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026