बुलंदशहर में डीआईओएस ने दिए जांच के आदेश:यूपी बोर्ड परीक्षा कॉपियों से शिक्षक निकाल रहे नोट...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 19, 2025
बुलंदशहर में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं से नोट निकालने का एक मामला सामने आया है। खुर्जा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में परीक्षा के बाद शिक्षकों द्वारा कॉपियों से नोट निकालते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षाओं का बताया जा रहा है, जिसके बाद डीआईओएस ने जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में कुछ कर्मचारी उत्तर पुस्तिकाओं से नोट निकालते दिख रहे हैं। एक शिक्षक को नोट निकालकर अपनी जेब में रखते हुए भी देखा जा सकता है। यह वीडियो विभागीय अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। बताया गया है कि यह कॉलेज कई वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षक इन पुस्तिकाओं को दूसरे कमरे में ले जाकर उनकी तलाशी कर रहे हैं। इस घटना से केंद्र में पुस्तिकाओं की पूरी गोपनीयता भंग हुई है। बोर्ड के नियमानुसार, परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सीधे सील किया जाता है और उनकी गोपनीयता बनाए रखी जाती है। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य समेत अन्य की मिलीभगत से उत्तर पुस्तिकाओं को स्ट्रांग रूम में जमा करने के बजाय प्रधानाचार्य कक्ष में ले जाया गया था, जहां शिक्षक उनमें रुपये ढूंढ रहे थे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026