अनूपशहर में किडनैपिंग बताकर तमंचे के बल पर डकैती:बेटा बोला- मैं दुकान पर था,बदमाशों ने कहा- बेटे को गोली मार देंगे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 19, 2025
अनूपशहर में तमंचे के बल पर डकैती का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मोहल्ला पोखर निवासी शंकर भगवान के घर में घुसकर बदमाशों ने नगदी और आभूषण लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शंकर भगवान अपने घर पर थे, तभी दो बदमाश घर में घुस आए। कुछ देर बाद दो और बदमाश अंदर आ गए। उन्होंने शंकर भगवान पर तमंचा तान दिया और धमकी दी कि उनका बेटा अभिषेक अग्रवाल उर्फ बिहारी उनके कब्जे में है। बदमाशों ने कहा कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो बेटे को गोली मार दी जाएगी। इस धमकी से शंकर भगवान घबरा गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर में रखी नगदी और आभूषण लूट लिए। वे शंकर भगवान का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। घटना के समय शंकर भगवान के साथ उनकी पत्नी और पुत्रवधू कनिका भी घर पर मौजूद थीं। घर में दो छोटे बच्चे भी थे, जिससे परिवार दहशत में है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित शंकर भगवान से पूरी जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में पूछताछ की। बदमाशों के जाने के बाद शंकर भगवान ने अपने बेटे अभिषेक अग्रवाल को फोन किया। अभिषेक सकुशल अपनी दुकान से घर लौटा और बताया कि वह तो दुकान पर ही मौजूद था। बदमाशों द्वारा पीड़ित के बेटे का नाम लेकर डकैती डालना कई सवाल खड़े कर रहा है। कोतवाली पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है और बदमाशों का पता लगाने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026