बुलंदशहर के नाइसर-कमालपुर गांव में पानी विवाद:देर रात तक नहीं निकला हल,एसडीएम खुर्जा मौके पर पहुंचीं...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 17, 2025
बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र के नाइसर गांव में पानी निकासी को लेकर नाइसर और कमालपुर गांवों के बीच विवाद गहरा गया है। खुर्जा की एसडीएम देर रात मौके पर पहुंचीं, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। विवाद नाइसर गांव के लगभग तीन बीघा के तालाब को लेकर है। कमालपुर गांव के लोगों का दावा है कि उनके गांव का बारिश का पानी इसी तालाब में जाता है। हालांकि, जिन किसानों के खेत रास्ते में आते हैं, उन्होंने पानी की नाली बंद कर दी है। खुर्जा की एसडीएम प्रद्युम्न पटेल शाम करीब 4 बजे मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पाया कि जिस नाली से पानी निकलने की बात कही जा रही थी, वह किसी व्यक्तिगत खेत से होकर गुजरती थी और अब मौके पर मौजूद नहीं है। नाइसर गांव निवासी कमल सिंह ने बताया कि यह उनकी निजी कृषि भूमि है और इसमें कोई सरकारी या अतिरिक्त भूमि नहीं है। उन्होंने कमालपुर के ग्रामीणों द्वारा खड़ी फसल में से जबरन पानी निकालने के प्रयास का विरोध किया। इस दौरान खुर्जा विकासखंड अधिकारी रिया शर्मा और अरनिया विकासखंड अधिकारी जसवंत सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। नाइसर के ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि कमालपुर गांव को अपने पानी की निकासी की व्यवस्था अपने गांव में ही करनी चाहिए, न कि दूसरे गांव में पानी लाना चाहिए। देर रात तक अधिकारियों की मौजूदगी में भी इस विवाद का कोई समाधान नहीं निकल सका। उन्होंने यह भी बताया कि शेरपुर के प्रधान ने नाइसर गांव का पानी रोक दिया है, जो अब स्कूल की भूमि में जा रहा है। नाइसर गांव के लोगों ने आपसी बातचीत के बाद आगे का निर्णय लेने की बात कही है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026