गौशाला कर्मचारियों ने किसानों से दुर्व्यवहार कर गोवंश किए बाहर:शिकारपुर में भारतीय किसान यूनियन ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 16, 2025
शिकारपुर नगर की नवीन अनाज मंडी स्थित गौशाला में 15 दिसंबर 2025 को एक विवाद सामने आया। गौशाला कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया और ग्राम महमूदपुर से लाए गए गोवंशों को गौशाला में प्रवेश देने से इनकार कर दिया। इस घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसान खंड विकास अधिकारी विभोर गुप्ता की अनुमति के बाद अपने निजी वाहनों से गोवंशों को गौशाला लाए थे। किसानों का आरोप है कि गौशाला कर्मचारियों ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया और गोवंशों को गौशाला से बाहर कर दिया। कर्मचारियों के इस रवैये के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष लीलू प्रधान ने सैकड़ों किसानों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने घोषणा की कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं हो जाता और आवारा गोवंशों को गौशाला में शरण नहीं मिल जाती। इस संबंध में किसान यूनियन ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि गोवंशों से संबंधित किसानों की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026