खुर्जा पुलिस ने कड़ाके की ठंड में बांटे कंबल:सड़क किनारे सो रहे असहायों को देर रात मिली मदद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 16, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में कड़ाके की ठंड के बीच पुलिस ने सड़क किनारे सो रहे गरीब और असहाय लोगों को कंबल बांटे। खुर्जा सीओ शोभित अत्री और कोतवाल धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात यह अभियान चलाया। पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। देर रात खुर्जा में तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। इसी स्थिति को देखते हुए, खुर्जा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और सीओ शोभित कुमार अत्री ने अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरकर जरूरतमंदों की मदद की। उन्होंने नवीन मंडी के पास कूड़ा बीनने वाले और अन्य असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरित किए। इस दौरान खुर्जा पुलिस के अन्य सिपाही भी मौजूद रहे। पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026