खुर्जा में कड़ाके की ठंड में रात भर डटे रहे लोग:गन्ना केंद्र पर घटतौली के खिलाफ किसानों का धरना,कार्रवाई की मांग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 13, 2025

बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में जाहिदपुर कला स्थित गन्ना केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों ने रात भर धरना प्रदर्शन किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद किसान केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यह धरना शुरू किया था। प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह डागर के नेतृत्व में किसान पूरी रात गन्ना सेंटर पर मौजूद रहे। वे अपने साथ रजाई-गद्दे लेकर आए थे। सूबे सिंह डागर ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार गन्ना तौल में घटतौली की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद किसानों में गुस्सा बढ़ गया, जिसके परिणामस्वरूप यूनियन ने यह धरना आयोजित किया। किसानों ने आला अधिकारियों से केंद्र संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डागर ने बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष, सभी विंग के तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और ग्राम अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने किसानों के लिए हरसंभव लड़ाई लड़ने का भी ऐलान किया। इस दौरान रिजवान चौधरी, सूफियान, अशोक अत्री, राशिद ठाकुर, प्रदीप चौधरी सहित कई अन्य किसान भी धरना स्थल पर मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026