बुलंदशहर में घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य:प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की,सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 13, 2025
बुलंदशहर में सर्दी के मौसम के पहले ही दिन घने कोहरे ने दस्तक दी। आज तड़के से ही पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ी। कई जगहों पर 10 मीटर की दूरी तक भी कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा था। खासतौर पर हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे का सबसे अधिक असर बुलंदशहर के देहात क्षेत्रों में देखा गया, जहां सुबह के समय सड़कें पूरी तरह कोहरे की चादर में लिपटी रहीं। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग सावधानीपूर्वक यात्रा करते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ कोहरा और अधिक घना हो सकता है। इस स्थिति को देखते हुए, प्रशासन और पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। साथ ही, कम गति, लाइट और हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026