जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक की फर्जी नियुक्ति:प्रधानाचार्य के खिलाफ शासन से शिकायत,सीडीओ की जांच में खुलासा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 11, 2025
बुलंदशहर के मालागढ़ स्थित आदर्श जनता उच्च माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक की फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की जांच में यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इस संबंध में अब शासन से शिकायत की गई है और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई शिकायत में जूनियर हाईस्कूल प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आदर्श जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति का कार्यकाल जून 2016 में समाप्त हो गया था। इसके बाद 2017 तक डीआईओएस कार्यालय में पत्राचार किया गया। आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी न होने के बावजूद, तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने कथित तौर पर षड्यंत्र रचकर सहायक अध्यापक की नियुक्ति कर दी। मामले की जांच तत्कालीन सीडीओ ईशा दुहन के निर्देश पर की गई थी। जांच रिपोर्ट में सहायक अध्यापक की नियुक्ति में अनियमितता पाई गई। इसके बाद डीआईओएस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरोप है कि फाइलों को दबा दिया गया। अब इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) विनय कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक कमेटी बनाकर कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026