बुलंदशहर में परिवार और ग्रामीण रात में भी डटे:शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के नाम गेट को लेकर धरना,अवैध कब्जा हटाने की मांग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 08, 2025
बुलंदशहर के परवाना गांव में शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के सम्मान में प्रस्तावित गेट पर अवैध कब्जे को लेकर उनके परिवार और ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है। औरंगाबाद से जहांगीराबाद मार्ग पर स्थित परवाना महमदपुर चौराहे पर यह धरना दिन-रात जारी है। जानकारी के अनुसार, शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के नाम पर यहां एक गेट बनाया जाना था। हालांकि, कुछ लोगों ने इस जगह पर अवैध कब्जा कर लिया था। परिवार को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस प्रशासन की मदद से अवैध कब्जे को रुकवाया और विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए।शहीद के परिवारजनों का कहना है कि कर्नल आशुतोष शर्मा ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनकी कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। परिवार की मांग है कि उनके सम्मान में स्वीकृत गेट का निर्माण निर्धारित स्थान पर ही होना चाहिए। कड़ाके की ठंड के बावजूद शहीद के परिवार के सदस्य और देशभक्त युवा रात में भी धरने पर डटे हुए हैं। वे शहीद कर्नल के सम्मान में गेट के निर्माण की मांग पर अड़े हैं और अवैध कब्जे को पूरी तरह हटाने की मांग कर रहे हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026