शिकारपुर, अहमदगढ़ में रात में अवैध खनन जारी:पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से बेखौफ मिट्टी माफिया सक्रिय...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 05, 2025
शिकारपुर तहसील क्षेत्र की कोतवाली शिकारपुर और थाना अहमदगढ़ में रात के समय अवैध मिट्टी खनन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। आरोप है कि मिट्टी माफिया पुलिस और प्रशासन की कथित मिलीभगत से बेखौफ होकर इस गतिविधि को अंजाम दे रहे हैं। खनन माफिया पहले खनन विभाग से किसी अन्य स्थान के लिए मिट्टी खनन की अनुमति प्राप्त करते हैं। इसके बाद वे इस अनुमति का दुरुपयोग कर क्षेत्र की आस-पास की कॉलोनियों और प्लॉटों में अवैध रूप से मिट्टी का भराव करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, माफिया एक स्थान की अनुमति लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कथित तालमेल बिठाते हैं और फिर अन्य जगहों पर अवैध रूप से मिट्टी भराई करते हैं। यह अवैध भराव विशेष रूप से शिकारपुर कोतवाली और अहमदगढ़ थाना क्षेत्रों में देखा जा रहा है। इस अवैध गतिविधि पर न तो तहसील प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और न ही पुलिस प्रशासन द्वारा इसे रोकने के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026