सिकंदराबाद की फ्रेंड्स कॉलोनी में टूटा विद्युत केबल:विभाग पर देरी का आरोप,बाल-बाल बचे लोग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 04, 2025
सिकंदराबाद में बुधवार शाम गुलावठी रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के पास एक विद्युत केबल अचानक टूट गया। केबल टूटने से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में कई लोग बाल-बाल बच गए। मोहल्लेवासियों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी। हालांकि, सूचना के करीब एक घंटे बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखी गई। मोहल्लेवासी इरशाद और शाहनवाज ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम लगभग 6 बजे हुई। उनके अनुसार, केबल टूटने के दौरान बच्चे और अन्य लोग उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 20 से 25 मिनट तक लगातार चिंगारियां निकलती रहीं। इस संबंध में एसडीओ रवि कुमार ने जानकारी दी कि संबंधित लाइनमैन को मौके पर भेजा जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केबल को तुरंत ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएग
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026