अरनिया में पुराने हाईवे के चौड़ीकरण-सौंदर्यीकरण की नापजोख:टीएचडीसी से बिजली घर चौराहे तक मार्ग का सर्वे शुरू...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 04, 2025
बुलंदशहर के अरनिया ब्लॉक के दशहरा स्थित टीएचडीसी से अरनिया गांव होते हुए बिजली घर चौराहे तक पुराने हाईवे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों ने नापजोख की है। इस मार्ग के विकास की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इंजीनियर अजय सिंघल ने बताया कि लोगों की मांग के अनुसार इसका बजट पेश किया जा रहा है और जल्द ही इस मार्ग का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। ग्रामीणों ने टीएचडीसी के अधिकारियों से इस मार्ग के सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण और प्रकाश व्यवस्था की मांग की थी। उनका कहना है कि यह पुराना हाईवे रात के समय अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा घटनाओं को अंजाम देने का खतरा बना रहता है। मार्ग पर रोशनी होने से अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकेगा। इस मांग को उठाने वालों में राजकुमार सिंह, अतुल कुमार, अतुल गुप्ता, अंकित कुमार, अजय भारद्वाज, राधे श्याम, श्याम सिंह, लखीमल, छोटेलाल और रामफल सिंह शामिल थे। यह मार्ग टीएचडीसी के कर्मचारियों और अधिकारियों के आवागमन का प्रमुख साधन भी है। मार्ग के सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था से सभी को लाभ मिलेगा। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिला उपाध्यक्ष निर्देश चौहान ने बताया कि जब यह हाईवे बना था, तब डिवाइडर सड़क के बीच में नहीं बनाया गया था, बल्कि पुराने रोड के एक तरफ कर दिया गया था। अब ग्रामीणों की मांग है कि पुराने हाईवे की सीमा को मापते हुए दोनों ओर डिविडेशन कर बीच में डिवाइडर बनाया जाए। इससे किसी भी व्यक्ति को व्यक्तिगत नुकसान या लाभ नहीं होगा और सभी के साथ समानता बरती जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026