डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई:बच्चों को दिलाई अनुशासित शिक्षा की शपथ,स्याना में हुए कार्यक्रम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 03, 2025
स्याना में बुधवार को भारत रत्न प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर और क्षेत्र के शिक्षण तथा गैर-शिक्षण संस्थानों सहित राजनीतिक संगठनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए \ इन कार्यक्रमों में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान बच्चों को अनुशासित शिक्षा ग्रहण करने का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाध्यापिका इंदु रानी ने कहा कि बच्चों में महापुरुषों के ज्ञान का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि देशहित में काम करने वाले व्यक्तियों का सम्मान सर्वोपरि है। इंदु रानी ने डॉ. प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 1920 में स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिए अपना कानूनी करियर छोड़ दिया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1934 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बंबई अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। उन्हें 1931 के नमक सत्याग्रह और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भागीदारी के कारण कारावास का दंड भी भुगतना पड़ा। इसके बाद, 1939 में सुभाष चंद्र बोस के इस्तीफे के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला। इन कार्यक्रमों में कालपी, कामिनी, मानसी, देव, प्रियांशु, अनस चौधरी, तानिया, ख्याति, उमर, बसु, चंचल सैन, आशिया, यीशु, अनम, निशा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026