खुर्जा में बेटे की जान को खतरा बताकर गलत जांच रिपोर्ट दी:गलत लैब रिपोर्ट पर किसान यूनियन का हंगामा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 02, 2025

बुलंदशहर के खुर्जा में एक डायग्नोस्टिक लैब द्वारा गलत जांच रिपोर्ट दिए जाने का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के बेटे की तबीयत खराब होने पर लैब ने गलत रिपोर्ट दी, जिससे परिजन पूरे दिन परेशान रहे। गलत रिपोर्ट का पता चलने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने देर रात तक लैब के बाहर हंगामा किया और खुर्जा पुलिस को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार, जहाजपुर निवासी अरविंद चौहान के बेटे शनि की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें खुर्जा नगर क्षेत्र में देवी मंदिर के पास स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर ले जाया गया। यहां खून की जांच के बाद लैब कर्मचारी ने बताया कि शनि की हालत बेहद गंभीर है और उसकी जान बचाना मुश्किल है। इस रिपोर्ट से परेशान होकर अरविंद चौहान ने कई बड़े अस्पतालों में संपर्क किया, लेकिन रिपोर्ट देखकर किसी भी डॉक्टर ने शनि को भर्ती करने से मना कर दिया। उन्होंने गाजियाबाद, दिल्ली और मेरठ के बड़े अस्पतालों में भी व्हाट्सएप के जरिए रिपोर्ट भेजी, लेकिन सभी ने मरीज को लेने से इनकार कर दिया। पूरे दिन भटकने के बाद, परिजनों ने जहांगीरपुर में एक अन्य पैथोलॉजी लैब में दोबारा खून की जांच कराई। इस बार रिपोर्ट सही निकली, जिसके बाद शनि को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया जा सका। गलत रिपोर्ट दिए जाने से गुस्साए भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने देर रात तक पहली लैब के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने खुर्जा पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के हंगामे की सूचना पर खुर्जा पुलिस भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। खुर्जा पुलिस को सारी जानकारी विस्तार से दी और स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। थाना प्रभारी खुर्जा ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और सीएमओ साहब से जांच कराने के बाद उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सोनपाल चौहान, जिलाध्यक्ष छात्र सभा रिजवान चौधरी, जिला प्रभारी प्रदीप चौधरी, जावेद मलिक, अहमद, मितेश कुमार, अरविंद चौहान, तोरण, अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026