खुर्जा में नाली में मिला युवक का शव:पुलिस ने जांच शुरू की,एक सप्ताह से लापता था युवक...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 01, 2025
खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक का शव नाली में मिला। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ओवरब्रिज से पहले शराब ठेके के सामने एक नाली में हुई। मृतक की पहचान अमर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अमर पिछले चार-पांच दिनों से लापता था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। मृतक अमर के पिता का नाम राजू है। शव मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी हिमांशु ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026