बुलंदशहर में बड़ा हादसा टला:कोहरे में बिजली पोल से टकराई टाटा मैजिक,कोई हताहत नहीं,क्रेन से खींचकर हटवाई गाड़ी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 01, 2025
बुलंदशहर के मोहल्ला देवीपुरा में देर रात थोड़ा कोहरे के कारण एक टाटा मैजिक बिजली के पोल से टकरा गया। गनीमत रही कि वाहन की गति कम होने के कारण पोल नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना रात करीब एक बजे हुई, जब टाटा मैजिक सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल में जा घुसा। बताया गया कि कोहरे के कारण चालक को पोल दिखाई नहीं दिया। वाहन की गति धीमी होने के कारण चालक ने टक्कर होते ही ब्रेक लगा दिए, जिससे पोल गिरने से बच गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एक्सईएन एसके पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रात में यह हादसा हुआ था और इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सुबह होने पर टाटा मैजिक को मौके से हटवाया गया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026