बुलंदशहर में सड़क हादसे में युवक की मौत:जहांगीराबाद से शादी में जा रहा था, दोस्त गंभीर घायल;हायर सेंटर रेफर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 27, 2025
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में बुधवार रात एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक राहिल अब्बासी की मौत हो गई। वह अपने दोस्त मोविन के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। हादसे में मोविन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना गांव बझेड़ा के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने राहिल को मृत घोषित कर दिया। राहिल अब्बासी मोहल्ला नई बस्ती निवासी फारूक अब्बासी का बेटा था। अपने पिता फारूक अब्बासी की मौत के बाद वह दिल्ली से जहांगीराबाद के मौहल्ला नई बस्ती में आकर अपने मामा इकबाल के यहां रह रहा था। वह जनता इंटर कॉलेज रोड पर एक सैलून की दुकान चलाता था। बुधवार को राहुल अपने दुकान मालिक के घर में शादी में शामिल होने डिबाई जा रहा था। राहिल अपने परिवार का एकमात्र सहारा था, जिसमें उसकी मां और एक छोटा भाई शामिल हैं। राहिल की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026