बुलंदशहर में ऑटो-बाइक की भिड़ंत में दंपती की मौत:दो लोग गंभीर घायल,ककोड़ क्षेत्र के चांगोली मोड़ के पास हुई टक्कर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 27, 2025
बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में चांगोली मोड़ के पास बुधवार करीब 5 से 6 बजे के बीच एक ऑटो और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानिए पूरा घटनाक्रम...
ककोड़ थाना क्षेत्र के चंगोली मोड़ पर बुधवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में ककोड़ निवासी इरफान पुत्र वहीद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उनकी गर्भवती पत्नी ने गुरुवार सुबह बुलंदशहर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, इरफान अपनी गर्भवती पत्नी के साथ सिकंदराबाद से बाइक पर घर लौट रहे थे। चंगोली मोड़ के पास सामने से आ रहे एक ऑटो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इरफान सड़क पर गिरते ही घटनास्थल पर ही चल बसे।इरफान की पत्नी को सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। उन्हें एम्बुलेंस से तुरंत बुलंदशहर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उनकी मृत्यु की पुष्टि की। हादसे में ऑटो में सवार दो यात्रियों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मृतक के छोटे भाई इमरान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बड़े भाई इरफान और भाभी सबीना किसी काम से जा रहे थे। टेंपो से बाइक की भिड़ंत के बाद दोनों की मौत हो गई।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026