बुलंदशहर में दो रेप पीड़िताएं मेडिकल जांच के लिए भटकीं:सीएमओ के निर्देश पर हुआ चेकअप,मां अस्पताल में इंतजार करते बीमार हुई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 26, 2025
बुलंदशहर में दो रेप पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में घंटों भटकना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के हस्तक्षेप के बाद ही उनका मेडिकल परीक्षण हो सका, जिससे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। दोनों पीड़िताएं संबंधित थानों की महिला पुलिस के साथ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंची थीं। एक पीड़िता की मां तो इंतजार करते-करते बीमार पड़ गईं, जबकि दूसरी पीड़िता के परिजन सुबह से शाम तक परेशान रहे। सलेमपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा था। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने लगातार मेडिकल परीक्षण करने से इनकार कर दिया। मंगलवार को भी जब पीड़िता पहुंची, तो डॉक्टर ने मना कर दिया, जिसके बाद उसकी मां चक्कर खाकर गिर पड़ीं। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार दिया गया। इसी तरह डिबाई थाना क्षेत्र से आई दूसरी रेप पीड़िता का मेडिकल करने से भी डॉक्टर ने मना कर दिया था। ये दोनों पीड़िताएं सोमवार को भी मेडिकल परीक्षण के लिए आई थीं, लेकिन तब भी डॉक्टरों ने अगले दिन आने को कहकर टाल दिया था। मंगलवार को भी उन्हें यह कहकर लौटाया जा रहा था कि मेडिकल कल कराना था, आज नहीं होगा। परेशान परिजनों ने सीएमओ सुनील कुमार दोहरे से शिकायत की और मेडिकल परीक्षण कराने की गुहार लगाई। सीएमओ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ड्यूटी पर तैनात संबंधित डॉक्टर को मेडिकल परीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके बाद ही दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण शुरू हो सका।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026