गुलावठी भीमनगर में रास्ते पर जलभराव:नगर पालिका से समाधान की मांग,लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 22, 2025

बुलंदशहर के गुलावठी शहर के मोहल्ला भीमनगर में शौचालय के सामने के रास्ते पर जलभराव और बदहाल स्थिति से स्कूली बच्चों समेत स्थानीय निवासी परेशान हैं। लोगों ने नगर पालिका से इस समस्या के समाधान और रास्ते के उचित निर्माण की मांग की है। वार्ड 1 में स्थित यह रास्ता लंबे समय से खराब स्थिति में है। यहां नाली की मुंडेर बनाकर छोड़ दी गई है, जिससे रास्ता कच्चा पड़ा है। रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। सतीश कुमार, सुनील, हेतराम सिंह, खेमचंद, जगवीर सिंह, महेंद्र और अशोक सहित कई स्थानीय निवासियों ने पालिका से इस समस्या के समाधान की मांग की है। सतीश और सुनील ने बताया कि वे कई बार इस समस्या के निदान की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही लोगों की इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में किसी भी रास्ते पर जलभराव नहीं होने दिया जाएगा और उपेक्षित इलाकों में विकास कार्य लगातार जारी हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026