बुलंदशहर के शिव साईं मंदिर में मूर्ति स्थापना:विधि-विधान से हुई प्राण-प्रतिष्ठा,खाटू श्याम बाबा की मूर्ति स्थापित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 22, 2025

बुलंदशहर के शिवपुरी स्थित प्राचीन शिव साईं बाबा मंदिर में खाटू श्याम बाबा की मूर्ति स्थापित की गई है। इस अवसर पर नगर में एक भव्य झंडा यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न इलाकों से होते हुए मंदिर पहुंची। इसके बाद विधि-विधान से मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मूर्ति स्थापना से पहले मंदिर में तीन दिनों तक बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शुक्रवार को मूर्ति स्थापना के लिए नगर में एक निशान यात्रा भी निकाली गई। यह निशान यात्रा नगर के विभिन्न इलाकों से गुजरी, जहां भक्तों ने संकीर्तन किया और भगवान श्री राधा कृष्ण के भजनों पर जमकर झूमे। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की वर्षा की गई। निशान यात्रा मंदिर पहुंचने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरांत हवन-पूजन के साथ खाटू श्याम बाबा की मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया। मंदिर के पुजारी परमानंद गोस्वामी ने बताया कि यह मूर्ति स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थापित की गई है। मूर्ति स्थापना के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन नगर फेरी और भंडारे के वितरण के साथ हुआ।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026