बुलंदशहर सम्प्रेक्षण गृह में 'तरंग' कार्यक्रम संपन्न:प्रधान मजिस्ट्रेट ने किशोरों को पुरस्कार वितरित किए...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 21, 2025
बुलंदशहर के राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में विशेष बाल दिवस कार्यक्रम 'तरंग' का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, देवेंद्र कुमार ने अपचारी किशोरों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान, अपचारी किशोरों को उनकी रुचि के अनुसार हुनर सीखने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की सलाह भी दी गई। संस्था अध्यक्ष रमेश कुमार यादव ने बताया कि सम्प्रेक्षण गृह में आने वाले किशोरों को सामाजिक जीवन के लिए तैयार किया जाता है। उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया जाता है कि वे यहां से बाहर निकलने के बाद एक बेहतर जीवन जी सकें। इस कार्यक्रम में संस्था के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026