खुर्जा में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप:पुलिस जांच में जुटी,परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 20, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना खुर्जा के गांव नगला इब्राहिमपुर की है, जहां 25 वर्षीय प्रियंका पत्नी रोहित की दो दिन पहले संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार रात प्रियंका के परिजन खुर्जा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रियंका की शादी 2023 में हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और मांग पूरी न होने पर प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। खुर्जा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता की अचानक हुई मौत से परिजनों में गहरा मातम पसरा हुआ है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026