बुलंदशहर में किसान दिवस पर समस्याओं पर हुई चर्चा:बिजली,गन्ना भुगतान,आवारा पशु,नकली कीटनाशक प्रमुख मुद्दे रहे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 20, 2025
बुलंदशहर जिला सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान प्रमुख समस्याओं में बिजली आपूर्ति में कमी, गन्ना भुगतान में देरी, आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान, नकली कीटनाशकों का प्रचलन, सिंचाई संबंधी मुद्दे और भूमि पैमाइश से जुड़े विवाद शामिल थे। जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ, तो वे जल्द ही जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026