बुलंदशहर में जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनायी खुशी:बिहार में भाजपा की जीत का जश्न...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 14, 2025
भाजपा जिला कार्यालय पर बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया। यह आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि बिहार में भाजपा-एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत से जीत रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विरोधियों को पराजित किया गया है और उनकी जमानतें जब्त हुई हैं। चौहान ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश कुमार के प्रति अटूट प्रेम दिखाया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अत्यंत प्रसन्न है। उन्होंने बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा विकास के वादे को लेकर आगे बढ़ रही है और पूरे देश में मोदी लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करता है, जिसकी मेहनत आज रंग लाई है और बिहार में पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार चुनाव में जिन-जिन सीटों पर योगी जी की रैलियां हुई थीं, लगभग उन सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026