सिकंदराबाद में बाइक पेड़ से टकराई, राजमिस्त्री की मौत:पत्नी गंभीर रूप से घायल, गांव लौटते समय हुआ हादसा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 13, 2025
सिकंदराबाद के ककोड़ रोड पर नूरपुर गांव के पास एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खाई में घुसकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय कृष्ण (पुत्र नत्थू, निवासी गांव सेहरा, थाना बीबीनगर) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी उषा गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। उषा का उपचार जारी है। मृतक कृष्ण के जीजा सुभाष (निवासी ग्राम भौरा) ने बताया कि कृष्ण और उनकी पत्नी उषा चराई पर भैंस लेने के लिए गांव आए थे। कृष्ण राजमिस्त्री का काम करते थे। भैंस को लोडर वाहन में लदवाने के बाद वे अपनी बाइक से वापस गांव सेहरा लौट रहे थे, तभी नूरपुर गांव के पास यह दुर्घटना हुई। चौकी प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी का उपचार चल रहा है और पीड़ित परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026