खुर्जा में भाजपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च:दोषियों पर कार्रवाई की मांग,दिल्ली बम विस्फोट पीड़ितों को श्रद्धांजलि...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 12, 2025
खुर्जा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए बम विस्फोट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च मंगलवार देर रात शहीद चौक से शुरू हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से आतंकी घटनाओं में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च पदम सिंह गेट स्थित शहीद चौक से शुरू होकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा तक पहुंचा। भाजपा नेता सोनू पंडित ने दिल्ली विस्फोट को दुखद बताया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस घटना के अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। कार्यकर्ताओं ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, सोनू सोलंकी, झम्मन जुनेजा, गजेंद्र सिंह, प्रिंस पाठक, सुदेश बाल्मीकि, आशीष कुमार, ओमप्रकाश सैनी और चारु अग्रवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026