बुलंदशहर में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित:वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया,छात्रों-शिक्षकों ने प्रस्तुत किए नवाचारी मॉडल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 11, 2025
बुलंदशहर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपदीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने अपने नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रवि प्रकाश शर्मा और विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. खालिद ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच व रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
शिक्षकों ने भी वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए...
प्रदर्शनी में जिले भर के स्कूलों से 14 और 17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके साथ ही, शिक्षकों ने भी वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। अध्यापक वर्ग द्वारा प्रस्तुत मॉडल्स को निर्णायक मंडल ने सराहा। इस श्रेणी में शशी राठी, भारती मांगलिक, पिंकी और गीता रानी को उनके कार्यों के लिए प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद् डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, जिज्ञासा और तार्किक चिंतन को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर हरेंद्र, पूजा, इफ्तिखार, शहजाद हुसैन, मो. हनीफ, नदीम खान, शारिक नबी और शुएब उल्लाह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में लगातार सीखते रहने का आह्वान किया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026