सीमा हैदर-सचिन ने बेटी मीरा का मुंडन अनूपशहर में कराया:लोगों ने ली फोटो,गंगा घाट पर लगाई चार डुबकी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 11, 2025
सीमा हैदर और सचिन मीणा अपनी आठ माह की बेटी मीरा का मुंडन संस्कार कराने के लिए सोमवार को अनूपशहर के मस्तराम घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। मुंडन समारोह के दौरान, सीमा हैदर ने गंगा में चार डुबकी लगाईं और "गंगा मैया की जय" के नारे लगाए। उन्होंने मुंडन करने वाले व्यक्ति को 251 रुपए नकद दिए और घाट पर बैठे पुरोहितों का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर गंगा घाट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सीमा और सचिन को देखकर तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सीमा और सचिन की बेटी मीरा का जन्म आठ माह पहले नोएडा के एक अस्पताल में हुआ था। कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी उत्साहित दिखे। उन्होंने अपनी बेटी का नाम भगवान कृष्ण की भक्त मीराबाई के नाम पर रखा है। यह जोड़ा अपनी प्रेम कहानी को लेकर देशभर में चर्चा में रहा है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026