झूला टूटने से बच्ची की हुई थी मौत:डीएम ने पूछा बिना अनुमित कैसे चल रहा था:एसडीएम से रिपोर्ट तलब,चार गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 08, 2025
बुलंदशहर के नरौरा में कार्तिक गंगा मेले के दौरान झूला टूटने से एक बच्ची की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने एसडीएम से जवाब मांगा है। जिलाधिकारी ने पूछा है कि बिना अनुमति के मेला परिसर में झूला कैसे लगाया गया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। यह घटना बुधवार को नरौरा के रामघाट स्थित गंगा मेले में हुई थी, जब एक चरखी झूला टूट गया। हादसे में रामघाट निवासी भानू की सात वर्षीय बेटी हिमांशी की मौत हो गई। इस दुर्घटना में नीरज पत्नी शशिकांत यादव, दीक्षा पुत्री नरेश (रतुआ नगला), डब्बू पुत्र हेतराम (रामघाट), जितेंद्र पुत्र करू (रामघाट), करण पुत्र वेदप्रकाश (रामघाट) सहित कुल 12 लोग घायल हुए थे। जांच में सामने आया है कि मेला परिसर में झूला लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसी के चलते जिलाधिकारी श्रुति ने एसडीएम को नोटिस जारी कर जांच करने और जवाब देने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि झूला संचालक बाबू खान भी हादसे में घायल हुआ था, लेकिन वह मौके से फरार हो गया और पुलिस उसे अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। कई लोगों ने संचालक से इसकी जांच करने को कहा था, लेकिन उसने अनसुना कर झूले का संचालन जारी रखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला चलने के दौरान उसमें से आवाजें आ रही थीं। एसआई मनोज कुमार की शिकायत पर झूला संचालक समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में चांद, आजाद और नन्हे (निवासी अलीगढ़) तथा अदनान (निवासी इंदिरा चौक अतरौली) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026