स्याना में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:पुलिस ने बोलेरो कार जब्त कर जांच शुरू की,हायर सेंटर रेफर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 06, 2025
बुलंदशहर के स्याना में स्टेट हाईवे पर गांव घंसूरपुर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक युवक बाइक पर सवार होकर नगर की ओर आ रहा था। गांव घंसूरपुर के निकट एक अनियंत्रित बोलेरो कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सराय नहर चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके से बोलेरो कार को हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चौकी प्रभारी ने यह भी बताया कि हादसे में कार सवार को भी मामूली चोटें आई हैं, जिसका उपचार करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, घायल बाइक सवार के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026