कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में सैकड़ों दीप प्रवाहित किए:राष्ट्र चेतना मिशन ने अज्ञात मृतकों को दी श्रद्धांजलि,आत्म शांति की कामना की...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 05, 2025
सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन ने कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अज्ञात और लावारिस मृतकों की आत्म शांति के लिए गंगा घाट पर सैकड़ों दीप प्रवाहित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस विशाल दीप दान कार्यक्रम में भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि संगठन वर्ष भर में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मिलने वाले अज्ञात और लावारिस शवों का विधिवत अंतिम संस्कार करता है। हर महीने अनूपशहर गंगा में सामूहिक अस्थि विसर्जन भी किया जाता है। हेमंत सिंह के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अज्ञात मृतकों की मोक्ष प्राप्ति की कामना के साथ विशाल दीप दान कार्यक्रम आयोजित होता है। पिछले वर्ष की कार्तिक पूर्णिमा से इस बार तक बुलंदशहर जिले में लगभग 250 अज्ञात व लावारिस लोगों का दाह संस्कार किया गया है। इनकी पुण्य स्मृति में इस वर्ष 251 दीप जलाकर गंगा में प्रवाहित किए गए। यह कार्यक्रम अज्ञात मृतकों के प्रति सम्मान और उनकी आत्मा की शांति के लिए समर्पित था। इस कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर, जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, आरएसएस नगर संघचालक सुनील कुमार गुप्ता, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. एस. कुमार, विवेक कुमार दौजी, अनिल कुमार गर्ग, विकास सिंह, देवेश शर्मा, लकी पंडित और हर्ष गुप्ता सहित अर्पित भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026