कार्तिक पूर्णिमा: नरौरा में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी:"हर हर गंगे" के उद्घोष से गूंजे नरौरा के गंगा तट...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 05, 2025
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नरौरा गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान "हर हर गंगे" और "जय गंगे मैया" के उद्घोष से गंगा तट गूंज उठे। पुलिस और प्रशासन ने स्नानार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
परिवार सहित पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य...
प्रशासन ने गंगा तटों पर मेला खोया-पाया केंद्र, चिकित्सा शिविर और पुलिस चौकियां स्थापित की हैं। हजारों श्रद्धालु स्नान के लिए रात से ही पहुंच गए थे। उन्होंने परिवार सहित पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य कर पुण्य कमाया। डिबाई एसडीएम मनीष कुमार और सीओ डिबाई शोभित कुमार के नेतृत्व में प्रशासन और नरौरा नगर पंचायत ने सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की। नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत सहित पुलिस बल ने घाटों और मार्गों पर कड़ी नजर रहे हुए हैं। हालांकि, भीड़ के कारण नरौरा के मुख्य चौराहे पर कई बार यातायात जाम की स्थिति भी बनी।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी...
नरौरा नगर के गांधी घाट और बांसीघाट पर बुलंदशहर, अलीगढ़, संभल, बदायूं और मुरादाबाद सहित विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इन पक्के घाटों पर स्नानार्थियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध रहीं। कार्तिक स्नान के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने गंगा तटों तथा मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। घाटों पर सुरक्षा नौकाएं और गोताखोर तैनात किए गए हैं। जबकि अतिरिक्त पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026