बुलंदशहर के अगोता में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई:ट्रैक्टर चलित मशीन और चार ट्रॉलियां सीज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 05, 2025
बुलंदशहर के अगोता में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार और अगोता प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर चलित मशीन और चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया।यह कार्रवाई लोगगला गांव के जंगल और मालागढ़ गांव में की गई। सीज किए गए सभी वाहनों को अगोता थाने में खड़ा कर दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।अगोता थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026