भाजपा मंडल महामंत्री की पिटाई:अस्पताल में भर्ती,नाली विवाद सुलझाने गए विशू बाबा गंभीर घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 04, 2025
बुलंदशहर में नाली विवाद सुलझाने गए भाजपा के मंडल महामंत्री विशू बाबा पर हमला कर दिया गया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रभु दयाल में हुई। विशू बाबा नाली से जुड़े एक विवाद को निपटाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। विवाद सुलझाने के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विशू बाबा को पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को तहरीर मिल चुकी है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026