बुलंदशहर में सिविल जज से फोन पर अभद्रता:अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप मैसेज और कॉल पर अपशब्द...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 04, 2025
बुलंदशहर में तैनात सिविल जज जूनियर डिवीजन को अज्ञात व्यक्तियों ने व्हाट्सएप मैसेज और फोन कॉल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। न्यायिक अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिला बुलंदशहर में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात न्यायिक अधिकारी सौरभ ओझा ने नगर कोतवाली में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर अपशब्दों भरा संदेश आया। इसके अतिरिक्त, एक अन्य अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल फोन पर कई बार कॉल करके भी आरोपी द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी दी कि सिविल जज की शिकायत के आधार पर अज्ञात मोबाइल नंबरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद सिविल जज ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया था। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026