बुलंदशहर में शादी में रोटी पर थूकने का आरोप:आरोपी हिरासत में,वीडियो वायरल होने पर शिकायत दर्ज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 04, 2025
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान तंदूर पर रोटी बनाते समय एक मुस्लिम व्यक्ति पर थूकने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशांत शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी दानिश को हिरासत में ले लिया गया है।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
शिकायत में प्रशांत शर्मा ने पुलिस से आरोपी दानिश के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया था। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
वाल्मीकि की बेटी की थी शादी...
शिकायतकर्ता प्रशांत शर्मा ने बताया कि उनके गांव अटेरना में विक्रम कुमार वाल्मीकि की बेटी की शादी थी। उन्होंने देखा कि पठान टोला, पहासू निवासी दानिश पुत्र नजीर तंदूर पर रोटी बनाते समय उस पर थूक रहा था। प्रशांत शर्मा ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कृत्य से 'सर्व हिंदू समाज' की भावनाएं आहत हुई हैं।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026