बुलंदशहर में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत:पुलिस मामले की जांच में जुटी,घर में आग से झुलस गई थी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 03, 2025
बुलंदशहर के चोला के कादिलपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी 25 वर्षीय विवाहिता पूजा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि पूजा अपने घर में आग से झुलस गई हैं। पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पूजा की शादी पांच साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। वह खुर्जा क्षेत्र के किर्रा गांव की रहने वाली थीं। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026