बुलंदशहर में दूल्हा समेत नौ घायल:घुड़चढ़ी में तेज रफ्तार कार ने बारातियों को मारी टक्कर,चालक गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 03, 2025
बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-34 पर गांव लालपुर में घुड़चढ़ी के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने समारोह में शामिल लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हा समेत नौ लोग घायल हो गए, जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे कार चालक ने दूल्हे की गाड़ी को भी टक्कर मार दी, जिससे उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने भाग रहे कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। गांव लालपुर निवासी सुमित ने बताया कि रविवार को गांव के राजेश यादव के बेटे विशाल की बारात गाजियाबाद क्षेत्र के गांव बंभेटा जानी थी। शाम के समय विशाल की घुड़चढ़ी नेशनल हाईवे-34 किनारे हो रही थी, तभी यह घटना हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026