जानलेवा हमले का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:पुलिस फायरिंग में घायल,पिस्टल छीनने का प्रयास करते हुए पैर में लगी गोली...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 01, 2025
बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी कप्तान उर्फ सलमान पुत्र शाकिर, निवासी ग्राम नीमखेड़ा, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से अवैध चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया है।
ग्राम नीमखेड़ा में दो पक्षों में विवाद के बाद हुआ हमला...
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ग्राम नीमखेड़ा में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी कप्तान उर्फ सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही अनिल पुत्र छेदी पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। घटना के बाद थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आलाकत्ल की निशानदेही के दौरान आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनी...
एएसपी ऋजुल ने बताया कि 31 अक्टूबर को पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर उसके द्वारा बताए गए स्थान पर आलाकत्ल बरामद कराने लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम की पिस्टल छीनकर भागने और पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026