बुलंदशहर पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल,गिरफ्तार:अवैध चाकू बरामद,अनिल पर चाकू से हमले का आरोपी सलमान पैर में गोली लगने से घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 01, 2025
बुलंदशहर में कोतवाली देहात पुलिस और एक शातिर बदमाश कप्तान उर्फ सलमान के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश सलमान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। यह घटना बीती रात कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम नीमखेड़ा में हुई। सलमान पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही अनिल पुत्र छेदी पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में आईपीसी की संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आज 31 अक्टूबर 2025 को कोतवाली देहात पुलिस टीम ने आरोपी कप्तान उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया। इसी दौरान सलमान ने पुलिस टीम की पिस्टल छीनकर उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। उसे आलाकत्ल (घटना में प्रयुक्त हथियार) बरामद करने के लिए उसके द्वारा बताए गए स्थान पर ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश सलमान के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश का नाम कप्तान उर्फ सलमान पुत्र शाकिर है, जो ग्राम नीमखेड़ा, थाना कोतवाली देहात, बुलंदशहर का निवासी है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026